छत्तीसगढ़-मुंगेली में डिप्टी सीएम अरुण साव ने 581 लाख के उच्च स्तरीय पुल का किया शिलान्यास

मुंगेली/लोरमी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों को बधाई दी। ग्राम कारीडोंगरी में निर्माणाधीन यह पुल क्षेत्र के 11 गांवों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा, जिससे वहां के निवासी बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे।

इस पुल का लाभ दरवाजा, कन्सेरी, अखरार, खाम्ही, घानाघाट, डोंगरिया, कारीडोंगरी, जाकड़बांधा, खुड़िया, महामाई और लमनी गांवों की लगभग 11,000 की आबादी को मिलेगा। पुल का निर्माण 120 मीटर लंबा होगा और इसकी लागत 581 लाख रुपए निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री साव ने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गांव, गरीब, किसान, युवा, और महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले में सड़क, पुल, पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।” कलेक्टर राहुल देव ने ग्राम कारीडोंगरी में पुल के भूमिपूजन एवं शिलान्यास पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि यह पुल एक बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो आज पूरी हो रही है। गौरतलब है कि इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, सेतु निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आर. के. खाम्भरा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति