मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से भुगतान का निर्णय

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व के साथ एक नवम्बर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की मंगलकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह दिन हमारे राज्य की स्थापना के साथ अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय सेवकों को 46% मंहगाई भत्ता वित्त विभाग द्वारा 14 मार्च 2024 द्वारा स्वीकृत किया गया था। इसके अनुसार स्वीकृति मंहगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर 01 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गयी तथा एरियर राशि का भुगतान भी किश्तों में किया गया। अब शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50% की दर से देय होगा। एरियर का भुगतान इसी वित्त वर्ष में चार समान किश्तों में किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि आप सब अपनी लगन, मेहनत, और सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारी-कर्मचारी वर्ग में अपनी एक विशेष पहचान रखते हैं। सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय सेवकों के कार्य के प्रति समर्पण भाव ने मध्यप्रदेश को एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया है। राज्य की प्रगति और उन्नति में शासकीय सेवकों के योगदान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हृदय माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली के अवसर पर नागरिक अपना ध्यान रखें। आसपास वालों का भी ध्यान रखें। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि प्रदेश का गरीब से गरीब व्यक्ति भी आनंदित हो।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति