आईडीएफ ने बताया- इजरायली रक्षा बलों ने उत्तरी गाजा के एक अस्पताल पर मारा छापा, 100 ऑपरेटिव को हिरासत में लिया

तेल अवीव
इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार को उत्तरी गाजा के एक अस्पताल पर छापा मारा और कथित तौर पर अंदर छिपे लगभग 100 हमास ऑपरेटिव को हिरासत में लिया। आईडीएफ के अनुसार, अस्पताल खाली कराने के दौरान करीब 40 ऑपरेटिव को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद नौसेना की एलीट 'शायेटेट 13' कमांडो यूनिट ने छापा मारा। इसके बाद दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया।

आईडीएफ ने कहा, "सैनिकों ने जबालिया में कमाल अदवान अस्पताल में हमास के 'आतंकी गढ़' के खिलाफ सटीक अभियान चलाया और नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया।" बयान के अनुसार, तलाशी लेने से पहले सैनिकों ने नागरिकों को अस्पताल से बाहर जाने दिया।

आईडीएफ ने 'शायेटेट 13' कमांडो के बॉडी कैमरों से वीडियो फुटेज भी जारी की, जिसमें अस्पताल और हिरासत में लिए गए लोगों के स्कैन दिखाए गए। आईडीएफ के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में 7 अक्टूबर के हमले के संदिग्ध शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अस्पताल में शरण ली थी।

बयान में कहा गया, "सैनिकों ने परिसर से लगभग 100 ऑपरेटिव को पकड़ा, जिनमें वे भी शामिल थे जिन्होंने नागरिकों को निकालने के दौरान भागने की कोशिश की। अस्पताल के अंदर और आस-पास के क्षेत्र में उन्हें हथियार, आतंकी फंड और खुफिया दस्तावेज मिले।"

आईडीएफ ने आरोप लगाया कि हमास ने गाजा में अस्पतालों का इस्तेमाल बंधकों को रखने, हमलों को अंजाम देने और हथियार और विस्फोटकों को इक्ट्ठा करने सहित अन्य कामों के लिए बार-बार किया है।

सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया। आईडीएफ ने इस बात पर जोर दिया कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार हमास के खिलाफ अपने अभियान जारी रखेगा, तथा नागरिकों को नुकसान से बचाने का प्रयास करेगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति