गैरी कर्स्टन को 6 महीने के अंदर छोड़ना पड़ा पाकिस्तान, नए कोच का भी ऐलान

कराची:

पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने अपनी नियुक्ति के छह महीने के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों के साथ मतभेद होने के कारण उन्होंने यह फैसला किया। भारत की 2011 में वनडे विश्व कप की चैंपियन टीम के कोच रहे 56 वर्षीय कर्स्टन को पीसीबी ने इस साल अप्रैल के आखिर में मुख्य कोच नियुक्त किया था।

पीसीबी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज घोषणा की कि जेसन गिलेस्पी अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे पर पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम के कोच होंगे। गैरी कर्स्टन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।’ कर्स्टन ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कोच गिलेस्पी और पीसीबी के साथ मतभेद के कारण अपना पद छोड़ा।

इससे पहले पीसीबी ने टीम के चयन से जुड़े उनके अधिकार वापस ले लिए थे, जिसे मतभेद का मुख्य कारण माना जा रहा है। टीम का चयन करना अब विशेष रूप से चयन समिति का क्षेत्र है। दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व बल्लेबाज पाकिस्तान की टीम से जुड़ने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस का बल्लेबाजी कोच था।

पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम को तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। उसकी टेस्ट टीम ने हाल में समाप्त हुई तीन मैच की श्रृंखला में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम के चयन और टीम की घोषणा को लेकर असहमत थे। यह मतभेद तब और बढ़ गया जब कथित तौर पर पीसीबी ने गैरी कर्स्टन के टीम के बारे में सुझावों पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उन्होंने मुख्य कोच पद से हटने का फैसला किया।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “पीसीबी ने यही तरीका तब अपनाया था जब उसकी नई चयन समिति ने टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी और कप्तान शान मसूद को टीम चयन में शामिल होने से मना कर दिया था। चयन समिति का रवैया जेसन गिलेस्पी को अच्छा नहीं लगा था। दूसरी ओर गैरी कर्स्टन ने एक अलग रास्ता अपनाया है और अपने इस्तीफे की घोषणा की है।”

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को अप्रैल 2024 में दो साल के अनुबंध पर पाकिस्तान का व्हाइट-बॉल कोच नियुक्त किया गया था। हालांकि, टी20 विश्व कप अभियान में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन ने उनकी नियुक्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

सूत्रों का कहना है कि कर्स्टन की जगह कुछ समय के लिए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अकीब जावेद को कोच बनाया जा सकता है। गैरी कर्स्टन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे और उम्मीद है कि वे कई फ्रेंचाइजी के साथ दुनिया भर में अपनी कोचिंग ड्यूटी पर लौट आएंगे।

गैरी कर्स्टन के इस्तीफे से साफ है कि वह अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान का अगला व्हाइट बॉल कोच कौन होगा?

 

 

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति