एम.पी. ट्रांसको इंदौर में आयोजित हुये सुरक्षा जागरुकता प्रशिक्षण शिविर

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार उद्देश्य से एम.पी. ट्रांसकों में जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य के साथ ट्रांसमिशन लाइनों एवं एक्स्ट्रा हाईटेंशन सब स्टेशनों में मेंटेनेंस करने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन और एक्स्ट्रा हाईटेंशन सब स्टेशनों के मेंटेनेंस स्टॉफ में सुरक्षा जागरूकता के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये गये। इन प्रशिक्षण शिविरों में ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों में सुरक्षा के विभिन्न उपायों को ध्यान में रख कर सतर्कतापूर्वक कार्य संपादित करने के लिए ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स के 20 स्टाफ एवं सब स्टेशनों के 40 आउटसोर्स स्टॉफ सहित कुल 71 मेंटेनेंस स्टाफों को प्रशिक्षण दिया गया। ये प्रशिक्षण शिविर ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स के इंदौर मुख्यालय सहित अन्य उपसंभागो के साथ 132 के व्ही सब-स्टेशन चंबल, इंदौर में आयोजित किये गये।

प्रशिक्षण में कर्मियों को जागरूक किया गया कि ट्रांसमिशन एलिमेंट्स में कार्य करने करते समय क्या-क्या सावधानियां और सतर्कता बरतनी पड़ती है। मेंटेनेंस स्टाफ को चालू और बंद लाइनों और उपकरणों में कार्य करने की विभिन्न सुरक्षित तरीकों और सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य करने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा जारी किए गए सुरक्षा मैन्युअल को भी विस्तार से बताया गया तथा सभी मेंटेनेंस स्टॉफ को इसे बार-बार पढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

इंदौर में यह उपयोगी सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण शिविर अधीक्षण अभियंता श्रीमति नीलम खन्ना एवं श्री प्रदीप राघव के संयोजन में आयोजित हुये। इसमें इंदौर के अन्य अधिकारियों ने मेंटेनेंस स्टाफ को सुरक्षित कार्य करने के महत्वपूर्ण गुर सिखाये।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति