प्रतियोगी परीक्षा की नव संकल्प शिक्षण संस्थान में कराई जा रही तैयारी

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जशपुर जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। संस्थान में वर्तमान में नगर सैनिक एवं आगामी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी आवासीय सुविधा के साथ कराई जा रही है। यहां के छात्रों को नवसंकल्प एवं जशपुर पुलिस के द्वारा आयोजित फिजिकल ट्रेनिंग में पुलिस ग्राउंड जशपुर में प्रतिदिन अंतिम चरण हेतु तैयारी कर रहे हैं।

छात्रा नमिता बड़ा ने बताया कि दुलदुला क्षेत्र में शासकीय नौकरी की तैयारी करने का कोई विकल्प नहीं था। फिर मुझे अपने दोस्तों से नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के बारे में जानकारी मिली। मेरा एंट्रेंस परीक्षा के माध्यम से नव संकल्प के लिए चयन हुआ। नमिता ने बताया कि वे ग्रेजुवेशन 2022 में पास की है। अब वह नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सीजी पुलिस और होम गार्ड का साथ-साथ में तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में होम गार्ड का फिजिकल टेस्ट पास की है। नवसंकल्प जशपुर में सुबह से ग्राउण्ड में फिजिकल की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके पश्चात् क्लास चलती है। संस्थान में खाने-पीने की अच्छी सुविधा दी जाती है और पढ़ाई बहुत अच्छी चलती है। नमिता ने कहा कि यहां पढ़ाई करके क्वालिफाई जरूर करूंगी। उन्होंने संकल्प संस्थान में इतनी सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति