इंदौर में 350 करोड़ की लागत से बना ESIC अस्पताल, आज से हो रहा शुरू

इंदौर

इंदौर में ईएसआईसी के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की सौगात इंदौर संभाग के लाखों कर्मचारियों को मिलने जा रही है। मंगलवार को अस्पताल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरर मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली करेंगे। साढ़े तीन सौ करोड़ की लागत से अस्प्ताल बनकर तैयार हो चुका है। सोमवार को अलग अलग विभागों ने अेापीडी शुरू कर दी।

 500 बिस्तर के अस्पताल में आधुनिक मशीनें

नंदानगर स्थित परिसर में तीन साल पहले अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण शुरू हुआ था। कोविडकाल के कारण काम थोड़ा धीमा रहा, लेकिन तीन माह पहले बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई थी। अस्पताल में मशीनों व उपकरणों को लगाने का काम चल रहा था।

पहले 30 साल पुरानी बिल्डिंग मेें अस्पताल संचालित होता था, लेकिन कई तरह की जांचे व आपरेशन की सुविधा वहां नहीं थी। मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाता था,लेकिन अब इस अस्पताल में ही सुविधाएं मिल जाएगी। इंदौर के अलावा पीथमपुर की कई कंपनियां ईएसआईसी अस्पताल से जुड़ी है। उनके श्रमिकों को एक ही अस्पताल मेें सुविधाएं मिल जाएगी।

छह लाख वर्गफीट में बनी नई बिल्डिंग

अस्पताल की नई बिल्डिंग छह लाख वर्गफीट में बनी हैै। छह मंजिला बिल्डिंग में दो आपरेशन थिएटर 10 से ज्यादा अेापीडी के अलावा मरीजों के लिए खाना बनाने की सुविधा और परिजनों के रहने की सुविधा भी रहेगी। मंगलवार को होने वाले लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को सांसद शंकर लालवानी और विधायक रमेेश मेंदोला अस्पताल पहुंचे।

लोकार्पण के बाद अस्पताल पुरी तरह शुरू हो जाएगा। एक्सरेे, एमआरआई, सोनोग्राफी जैसी जांचें यहां कम दामों में होगी। यहां आधुनिक लैब भी बनाई गई है। इसके अलावा एमबीबीएस कर चुके जूनियर डाक्टरों को बांड के तहत एक साल के लिए यहां इंटर्नशीप के लिए सरकार ने भेजा है।

 मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
बता दें कि अस्पताल का काम तेजी से चल रहा है। वर्षा के दिनों में भी इसका निर्माण कार्य रोका नहीं गया। इस अस्पताल को सुपर स्पेशिएलिटी की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसमें आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के तमाम साधन और सुविधाएं मरीजों को मिलेगी। अस्पताल में मरीजों की एमआरआइ, सीटी स्कैन जैसी अन्य महंगी जांचें भी हो सकेंगी। अभी तक कई जांच निजी अस्पतालों में बीमा अस्पताल द्वारा करवाई जाती थी। इसके चलते लाखों रुपये का भुगतान निजी अस्पतालों को करना पड़ता था, वहीं अस्पताल बन जाने के बाद जांच के साथ ही गंभीर बीमारियों का इलाज भी मिल सकेगा।
छह मंजिला होगा अस्पताल
करीब छह लाख वर्गफीट में निर्माण किया जा रहा अस्पताल छह मंजिला होगा। अस्पताल में मरीजों के इलाज के दौरान उनके स्वजन भी ठहर सकेंगे। मरीजों के साथ स्वजन को भी भोजन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए माडर्न किचन भी तैयार किया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति