ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने मरी टक्कर, हादसे में ट्रक में भरे सौ बकरों की मौत

शिवपुरी
अमोला थानांतर्गत रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात बकरों से भरे एक ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में भरे सौ बकरों की मौत हो गई। ट्रक चालक के अनुसार हादसा आधी रात के बाद पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसा हाईवे पर बने गहरे गड्ढे के कारण हुआ है। इतने बड़े हादसे में पुलिस प्राथमिकी तक दर्ज नहीं हुई। दोनों पक्षों में राजीनामा किए जाने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे एक बकरों से भरा एक ट्रक उप्र की तरफ से आ रहा था। ट्रक चालक के अनुसार अमाेला थाने के सामने हाईवे पर स्टापर लगाकर पुलिसकर्मियों ने ट्रक से भरे उक्त वाहन को चैकिंग के नाम पर रूकवाया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रेलर का चालक यह नहीं समझ पाया कि ट्रक रूका है या हाईवे पर चल रहा है। इसी के चलते ट्रेलर के चालक ने ट्रक में टक्क्कर मार दी।हादसे में ट्रक में भरे सौ बकरों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कहा-गढ्ढे के कारण हादसा
हादसे को लेकर जब थाना प्रभारी राजकुमार चाहर से बात की गई तो उनका कहना था ट्रक चालक ने हाईवे गहरे गड्ढे को बचाने की कोशिश में अचानक से ट्रक में ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। चाहर के अनुसार पुलिस ने तो उल्टा उक्त ट्रक चालक की मदद की है। जब पीछे से आ रहा ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग रहा था तो पुलिस ने उसका पीछा कर उक्त ट्रक चालक को रोका। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों ही ट्रक चालकों में थाने के बाहर ही राजीनामा हो गया, दोनों में से एक भी ट्रक चालक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने नहीं आया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति