पश्चिम मध्य रेल पर भी अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए दीपावली एवं छठ पूजा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन

भोपाल
दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर भी अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चल रही है। इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच है। जिसमें रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, जबलपर-दानापुर-जबलपुर सहित तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।

रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
ट्रेन 02190 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा से प्रस्थान कर और उसी दिन रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंच रही है। इसी प्रकार ट्रेन 02189 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 10:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंच रही है।

रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
ट्रेन 01661 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 1:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंच रही है। इसी प्रकार ट्रेन 01662 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 13 नवंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना हो कर और अगले दिन सुबह 7:40 बजे रानी कमलापति पहुंच रही है।

जबलपुर-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
ट्रेन 01705 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रात 7:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंच रही है। इसी प्रकार ट्रेन 01706 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना हो कर और अगले दिन रात 12:10 बजे जबलपुर पहुंच रही है।

उधना-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन 09029 उधना-गोरखपुर स्पेशल 27 अक्टूबर रविवार को उधना से रात 11.20 बजे चलकर, अगले दिन सोमवार को सुबह 11 बजे संत हिरदाराम नगर, दोपहर 1.05 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन मंगलवार को सुबह 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन 09030 गोरखपुर-उधना स्पेशल 29 अक्टूबर मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 7 बजे चलकर रात 10.30 बजे बीना, अगले दिन बुधवार को रात 1.50 बजे संत हिरदाराम नगर एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 1 बजे उधना पहुंचेगी।
 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति