प्रदेश के नगरीय निकायों में हरित क्षेत्र के विकास के लिये 390 योजनाओं को स्वीकृति

भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शहरों में पार्क और हरित क्षेत्र के विकास के लिये अमृत 2.0 मिशन में 390 योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं पर 118 करोड़ 8 लाख रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सतत विकास के कार्य किये जा रहे हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त श्री भरत यादव ने बताया कि शहरों में पर्यावरण-संरक्षण के उद्देश्य से अमृत 2.0 मिशन के तहत पार्क और उससे जुड़े सभी कार्य गुणवत्ता के साथ नियत समय में पूरे कराये जायेंगे।

इन योजनाओं का उद्देश्य शहरी इलाकों में हरित स्थानों का विकास करना, स्थानीय समुदायों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराना है। इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों के शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार आयेगा। साथ ही पार्कों में बच्चों के खेलने के स्थान, बुजुर्गों के लिए विश्राम स्थल, वॉकिंग ट्रैक, और योग के लिये क्षेत्र विकसित किये जा रहे हैं। इन क्षेत्रों के विकास में पार्कों में लाइटिंग, जल-संरक्षण, और पौध-रोपण के प्रावधान भी किए जा रहे हैं। इन पार्कों को ऊर्जा-सक्षम और पर्यावरण अनुकूल भी बनाया जा रहा है।

स्वीकृत योजनाओं में से 41 योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए हरित क्षेत्र के विकास में स्थानीय पौधों एवं छायादार पौध-रोपण पर जोर दिया जा रहा है। चयनित स्थलों पर सामुहिक जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिये लोक चित्रकला से पार्कों की दीवारों में चित्र बनाकर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अमृत 2.0 के माध्यम से विकसित किये जा रहे पार्क में मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता के साथ प्रदान की जा रही हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति