शरवरी ने शेयर किया दीपावली लुक, कहा- मेरा पसंदीदा फ्लेवर देसी

मुंबई,

 बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने दीपावली लुक को रिवील किया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें अपने पहनावे में ‘देसी फ्लेवर’ कितना पसंद है।

शरवरी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अबू जानी और सैंडी खोसला के डिजाइन किए खूबसूरत सुनहरे और रंगीन लहंगा पहना। इस दौरान वे चिप्स भी खाती दिखीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिवाली लुक के लिए देसी मसाला और केला वेफर्स मेरा पसंदीदा फ्लेवर है, मुझे कल शाम शानदार महसूस कराने के लिए धन्यवाद अबू जानी और सैंडी खोसला, यह वाकई मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा लुक है।”

एक्ट्रेस ने 26 अक्टूबर को कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह डबल लेयर्ड घाघरा पहने बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दिवाली ग्लिटर!” एक्ट्रेस शरवरी के लिए साल 2024 काफी सफल साबित हुआ है, साल की शुरुआत हिट फिल्म ‘महाराज’ से हुई और उसके बाद निखिल आडवाणी की ‘वेदा’ में शानदार अभिनय के लिए तारीफें बटोरीं। इसके अलावा वह फिल्म मुंज्या में भी दिखाई दी थीं।

फिलहाल, वह आगामी प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ हैं, जिसका निर्देशन ‘द रेलवे मेन’ फेम शिव रवैल ने किया है। आलिया और शरवरी दोनों ही कश्मीर के खूबसूरत नजारों के बीच फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शरवरी ने पहले कहा था कि जब से उन्होंने आलिया की फिल्में देखी हैं, तब से वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। मेरे लिए यह एक सपने के सच होने जैसा था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति