जीशान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी, एक गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

 मुंबई

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है. इसके साथ ही सलमान खान को भी धमकी दी गई है. लेकिन मामले में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बांद्रा ईस्ट स्थित जीशान के पब्लिक रिलेशंस ऑफिस को यह धमकी भरा कॉल आया था. धमकी भरा कॉल शुक्रवार शाम को आया था. जीशान और सलमान खान दोनों को धमकी देकर पैसों की मांग की गई.

इस धमकी के बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. धमकी भरे इस कॉल को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक जताया जा रहा है.

इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद तैयब उर्फ गुरफान नाम के शख्स को नोएडा से गिरफ्तार किया है. आरपी दिल्ली का रहने वाला है. उसे सेक्टर 39 थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है और मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है.

12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

इससे पहले जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने हत्या कर दी थी. 12 अक्टूबर को विजयादशमी के मौके पर बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर लोग पटाखे फोड़ रहे थे. तभी रात 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजकर 20 मिनट के बीच बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से निकले. पटाखों के शोर के बीच बाबा सिद्दीकी पर हमला किया गया.

मुंह पर रूमाल बांधकर तीन लोग अचानक गाड़ी से उतरे और ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की. इसमें से तीन गोली बाबा सिद्दीकी को लगी. गोली लगते ही बाबा सिद्दीकी जमीन पर गिर गए. उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.

इस मामले में बीते शुक्रवार को पुलिस ने 15वें आरोपी को पंजाब के लुधियाना से पकड़ा था. पुलिस का कहना है कि ये हत्या की साजिश से जुड़ा है. पंद्रहवें आरोपी सुजीत सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों से वह यहां अपनी ससुराल में छिपा बैठा था. पुलिस ने बताया कि घाटकोपर का रहने वाला सुजीत सिंह एक महीने पहले मुंबई से भागकर लुधियाना आ गया था. वह वही व्यक्ति है जिसने वांछित मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को गिरफ्तार आरोपी नितिन सप्रे और रान कनौजिया से मिलवाया था, जिन्हें पहले बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने के लिए शामिल किया गया था.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति