छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत और साथी घायल

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाईक सवार एक सब्जी विके्रता की मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसके साथी को भी चोट आई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमटेमा के पास सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 13 एक्यू 8913 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया।

कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक क्रमांक सीजी 13 बीबी 5807 के चालक सुरेश कुम्हार 37 और उसके साथ सोमनाथ पटेल 33 साल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में अधिक चोट लगने की वजह से सुरेश कुम्हार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं उसके साथी सोमनाथ को मामूली चोट आई है। इस घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। खरसिया पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जाति प्रमाण पत्र बनवाने जा रहा था
बताया जा रहा है कि सुरेश कुम्हार मूलतः ग्राम अमझर का निवासी था और वह अपने ससुराल कुम्हारडीपा में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। आज सुबह वह अपने साथी सोमनाथ के साथ अपने बच्चों का जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने गृह ग्राम अमझर जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति