राजस्थान-भिवाड़ी देश का सबसे प्रदूषित शहर

भिवाड़ी.

राजस्थान में भिवाड़ी जिले की हवा देश में सबसे ज्यादा जहरीली है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार, भिवाड़ी में प्रदूषण का स्तर मंगलवार सुबह 10 बजे एक्यूआई लेवल 348 रहा। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली भिवाड़ी के बाद एयर पॉल्यूशन में दूसरे नंबर पर है।
दिवाली से पहले ही राजस्थान की हवा खराब होने लगी है। राजस्थान की हवा जहरीली हो चली है।

प्रदेश में दिल्ली और हरियाणा की सीमा से लगने वाला भिवाड़ी जिला वायु प्रदूषण के मामले में देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित है। मंगलवार 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 348 तक पहुंच गया। इसके साथ ही यहां पीएम 10 का स्तर 447 पहुंच गया। वायू प्रदूषण का स्तर यहां विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से तय मानकों से 19.9 गुना ज्यादा पाया गया है। इसमें सबसे ज्यादा प्रदूषित रीको इंडस्ट्रीय एरिया है। राजस्थान के ज्यादातर शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स में पूअर श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। इनमें बीकानेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, पाली, सीकर, टोंक और उदयपुर शामिल है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मौसम में आ रहे बदलाव के कारण वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। दिवाली के मौके पर होने वाली आतिशबाजी के कारण अभी आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण में और इजाफा होगा। सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए एनसीआर क्षेत्र में सिर्फ दो घंटे के लिए आतिशबाजी की अनुमति दी है। पटाखों की धुआं से शहरों में इसके तीन से चार गुना तक बढ़ जाने की आशंका है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति