पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का यूट्यूब वीडियो अपलोड करने पर एफआईआर दर्ज कराई

 भोपाल
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला आईपीएस अफसर पूर्व सीएम उमा भारती को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लेती है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व सीएम उमा भारती के निजी सचिव द्वारा क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है.

पूर्व सीएम उमा भारती के निजी सचिव उमेश गर्ग की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने बीएनएस की धारा 336(4) और 356(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है. शिकायत में बताया गया है कि पूर्व सीएम उमा भारती की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया.

वीडियो में क्या?
बता दें 45 सेकंड के वीडियो में कहा गया है कि "यह एक ऐसी आईपीएस अफसर हैं, जो मुख्यमंत्री के काले कारनामे देखने उनके ही घर नौकरानी बनकर पहुंच गई. लेकिन बाद में जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. 40 सेकंड रुकिए."

वीडिया में आगे कहा गया कि "2000 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अफसर दीपा दिवाकर मौदगिल उर्फ डी रूपा जिस राज्य में होती हैं, वहां कोई भी कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता. यह चर्चा में तब आ गईं जब इन्हें पता चला कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेकेदारों से जबरदस्ती पैसे मांग रहीं हैं. तभी रूपा जी मुख्यमंत्री के घर नौकरानी बनकर पहुंच गईं."

आगे कहा गया कि "जैसे ही उन्होंने मुख्यमंत्री को ठेकेदारों से पैसे मांगते देखा तभी रूपा जी ने अपना असली चेहरा दिखाया तो सभी के होश उड़ गए. आईपीएस अफसर डी रूपा ने मुख्यमंत्री को उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया. अब आप बताइए क्या हर आईपीएस ऑफिसर को अपना काम ऐसी ही ईमानदारी से करना चाहिए."

'छवि खराब करने की कोशिश'
इधर इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के सचिव ने अपनी शिकायत में लिखा, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह रील जानबूझकर पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता की छवि धूमिन करने, उनकी मानहानि करने की नियत से यूट्यूब पर अपलोड कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है. इसमें फोटो और वीडियो में काट-छांट कर एडिट कर तथ्यहीन जानकारी दी गई है.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति