डेबिट कार्ड चार्ज बंद करने के नाम पर धोखाधड़ी, शख्स से की 15 लाख की ठगी

पथरिया

मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में एक बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें 15 लाख रुपये की ठगी की गई। जानकारी के मुताबिक, सरगांव निवासी बजरंग साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 4 अक्टूबर 2024 को उनके भाई योगेश साहू के मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए डेबिट कार्ड का वार्षिक शुल्क बंद कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर लिया। इसके बाद उनके जॉइंट बैंक खाते से तीन बार में 15 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित की शिकायत पर सरगांव थाना पुलिस ने धारा 318(4) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने सक्रियता से मामले से जुड़े आरोपियों के बैंक डिटेल और मोबाइल लोकेशन की जानकारी एकत्रित की और दिल्ली के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में गुलशाना उर्फ शालिनी कुमारी (उम्र 28 वर्ष), नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार (उम्र 30 वर्ष), और अनिल कुमार (उम्र 38 वर्ष) शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने गुलशाना के कब्जे से 1,50,000 रुपये नकद, दो विवो मोबाइल, नरेन्द्र प्रताप से 1,10,000 रुपये नकद, और दो विवो मोबाइल, जबकि अनिल कुमार से 1,60,000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति