छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा के 4 मजदूरों और नाबालिगों को आंध्र प्रदेश में बनाया बंधक

दंतेवाड़ा।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के चार मजदूरों और नाबालिगों को आंध्र प्रदेश में बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने की घटना में दंतेवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 26 घंटे के भीतर ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है. इसके साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने आरोपियों को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कोटपल्ली से पकड़ा और उन्हें आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रेमा मांडवी निवासी तेलम, थाना कटेकल्याण ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आंध्र प्रदेश के कुर्तेवैन्यू स्थित एक झींगा कंपनी के मैनेजर ने उन्हें अच्छी सैलरी, फ्री खाना और चिकित्सा सुविधा का झांसा देकर काम के लिए बुलाया. प्रेमा मांडवी अपने गांव के 6 अन्य साथियों के साथ झींगा कंपनी में काम करने गए, जहां उनका काम झींगा मछली को दाना देने और घास काटने का था. जब इन मजदूरों और बालकों ने मजदूरी मांगी, तो सुपरवाइजरों ने उन्हें मारपीट कर बंधक बना लिया और जबरन काम कराया. किसी तरह प्रेमा मांडवी वहां से भाग निकले और घटना की जानकारी थाना कटेकल्याण में दी. पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला और रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा पुलिस की एक टीम कुर्तेवैन्यू, आंध्र प्रदेश रवाना हुई. पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से बंधक बने मजदूर लिंगा मांडवी, बुधराम मंडावी और बालकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया.

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपियों एल. श्रीनिवास (42 वर्ष) और ए. सुरेश (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज दंतेवाड़ा की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति