पश्चिम मप्र में जारी वित्तीय वर्ष में 1568 करोड़ यूनिट बिजली वितरित

भोपाल.
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र के इंदौर एवं उज्जैन राजस्व संभागीय क्षेत्र के सभी 15 जिलों में राज्य शासन के आदेशानुसार गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि क्षेत्र के लिए दैनिक दस घंटे एवं अन्य सभी क्षेत्र के लिए चौबीस घंटे आपूर्ति व्यवस्था लागू है। जारी वित्तीय वर्ष में अब तक 1568 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हो चुकी है, समान अवधि में गत वर्ष आपूर्ति 1494 करोड़ यूनिट थी।

प्रबंध निदेशक सुरजनी सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति इंदौर शहर वृत्त एवं इंदौर ग्रामीण वृत्त में हुई है। इंदौर वृत्त के अंतर्गत करीब 232 करोड़ यूनिट और ग्रामीण वृत्त सीमा में 269 करोड़ यूनिट विद्युत आपूर्ति हुई। उज्जैन वृत्त में 148 करोड़ यूनिट, खरगोन में 141 करोड़ यूनिट, देवास में 130 करोड़ यूनिट और धार वृत्त में 110 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हुई है। इसके अलावा अन्य वृत्त क्षेत्र में 23 करोड़ से 86 करोड़ यूनिट की आपूर्ति जारी वित्तीय वर्ष में 21 अक्टूबर तक हुई है। प्रबंध निदेशक ने बताया आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतत फीडबैक लिया जाता है। जिले/सर्कल में अधीक्षण यंत्री एवं कंपनी स्तर पर कार्यपालक निदेशक आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग करते हैं, जहां भी तकनीकी कठिनाई आती हैं। वहां उच्चदाब लाइन प्रभारी एवं निम्न दाब लाइन प्रभारी समय पर समाधान करते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति