आबकारी विभाग और पुलिस की कड़ी कार्रवाई, पानी और घनी झाड़ियों के बीच छिपाई गई 50 हजार लीटर अवैध पकड़ी

अमृतसर
आबकारी विभाग और पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन में अवैध शराब के कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गहरे पानी और घनी झाड़ियों के बीच छिपाई गई 50 हजार लीटर अवैध पकड़ी गई है। यह कार्रवाई अमृतसर बॉर्डर रेंज के सहायक कमिश्नर एक्साइज सुखविंदर सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें फिरोजपुर के आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी इस ऑप्रेशन में शामिल किया गया था।

जानकारी के मुताबिक सहायक कमिश्नर सुखविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि अमृतसर रेंज (आबकारी) के अंतर्गत आते पट्टी क्षेत्र में गांव किरण, पुलिस स्टेशन चोला साहब के पास निर्जन स्थान पर घनी झाड़ियों के बीच शराब का जखीरा पड़ा हुआ है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस पर कार्रवाई करते हुए सहायक कमिश्नर द्वारा जिला तरनतारन के ई.टी.ओ. इंद्रजीत सिंह सहगरा, फिरोजपुर के आबकारी अधिकारी राजेश बत्रा और इंस्पैक्टर राजविंदर कौर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद एक्साइज टीम द्वारा छिपाई गई अवैध शराब को गहरे पानी से बाहर निकालने के लिए विशेषज्ञ गोताखोरों को साथ लिया गया। वहीं घनी हरी झाड़ियों के नीचे भी गहरा पानी था। काफी मशक्कत के बाद 16 प्लास्टिक की तिरपालें गहरे पानी से निकाली गईं जिनमें प्रति इकाई 3 हजार लीटर शराब थी। इसके अतिरिक्त शराब से भरे हुए 6 ड्रम भी बरामद हुए। विभाग के मुताबिक 50 हजार लीटर के करीब अवैध शराब बरामद की गई। सहायक कमिश्नर सुखविंदर सिंह ने बताया कि बरामद किया गया मैटेरियल काफी बदबूदार था, जिसे पारदर्शिता के साथ नष्ट कर दिया गया, ताकि इसका दुरुपयोग न हो। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। वर्णनयोग है कि बीते दिन सहायक कमिश्नर सुखविंदर सिंह के निर्देश पर 850 बोतल विदेशी महंगी शराब बरामद की गई थी, जिसकी कीमत लाखों रुपए में है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति