पांच साल में पूर्व विधायक ने जीतने कार्य नहीं किए, 9 माह में हमने किया : पुरंदर

रायपुर

उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने सोमवार को गायत्री नगर में स्थित जगन्नाथ मंदिर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपने 9 माह के कार्यकाल का ब्यौरा रखते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में उत्तर विधानसभा में जितने विकास कार्य नहीं किए उससे कहीं ज्यादा उन्होंने 9 माह में करके दिखा दिया है। उन्होंने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार से 15 करोड़ रुपये की मांग की है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यह पैसा जारी हो जाएगा और यहां विकास का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।

एक सवाल के जवाब में पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 20 हजार के पोल के लिए 2 से 2.50 लाख रुपये रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ठेकेदार को पेंमेंट कर दिया है इसका जवाब वे दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुनील के जीतते ही मांगेंगे और जो भी इसमें दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में भाजपा कार्यालय और बांसटाल रोड के पास पानी भर जाता है और इससे इस मार्ग से आने और जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगा, इसके लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत किए है और नगर निगम की टीम ने बांसटाल रोड पर पानी न भरे इसके लिए दोनों छोर पर नालों का चौड़ीकरण कर पानी भरने की समस्या को दूर कर दिया है। वहीं भाजपा कार्यालय के पास भरने वाली पानी की समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी। शास्त्री बाजार का कुछ क्षेत्र उत्तर और दक्षिण विधानसभा में आता है, चूकि अभी दक्षिण विधानसभा में मतदान चल रहा है और जैसे ही भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे शास्त्री बाजार की समस्या भी दूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति प्रभु जगन्नाथ की बहुत बड़ी भक्त है और जब भी ओड़िशा प्रवास पर जाती है तो जगन्नाथ मंदिर जरुर जाती है और इसके लिए वे तीन किलोमीटर तक बिना किसी सिक्युरिटी के पैदल चलती है। इसके साथ ही वे जिस भी राज्य के दौरे पर होती है वहां स्थित जगन्नाथ मंदिर जरुर जाती है, इसी के तहत वे गायत्री नगर में स्थित जगन्नाथ मंदिर आई थी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति