निमरत कौर को बेजुबानों से है बेशुमार प्यार, ग्रीन दिवाली मनाने की फैंस से लगाई गुहार

मुंबई,

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को ‘धनतेरस’ की शुभकामनाएं दी। एक खास अपील के साथ कहा, बेजुबान जानवरों की खातिर ‘पटाखा मुक्त दिवाली’ मनाएं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दो बेजुबान साथियों संग तस्वीर पोस्ट की। ये दो बिल्लियां हैं। निमरत ट्रेडिशनल वियर में बिल्लियों संग पोज दे रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अगर आप अपने प्यारे दोस्तों से करते हैं प्यार… तो इस दिवाली पटाखा से प्लीज करें इनकार। और इसी बात पर हमारी तरफ से आपको हैप्पी धनतेरस यार।”

उन्होंने आगे कहा, “ये फन की बात नहीं है। कुत्ते और बिल्लियां हम इंसानों से 3 से 4 गुना ज्यादा तेज सुन सकते हैं। मजेदार तथ्य यह है कि इस फोटोशूट के दौरान किसी भी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने हैप्पी धनतेरस, हैप्पी दीपावली और पटाखा मुक्त दीपावली जैसे हैश टैग का इस्तेमाल किया। बता दें कि 25 अक्टूबर को अभिनेत्री ने श्रीगंगानगर में अपने पिता मेजर भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। यह कार्यक्रम उनके पिता की 72वीं जयंती पर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में उन्होंने बताया था कि कैसे उनके पिता ने उनका पालन-पोषण “एक बेटे की तरह” किया, तथा लिंग के आधार पर कोई भेदभाव किए बिना उनमें शक्ति, हर स्थिति में दृढ़ बने रहने की सीख दी और स्वतंत्रता के मूल्यों से परिचित कराया।

निमरत ने बताया था, “मेरे पिता की याद में एक स्मारक बनाना एक सपना था जो हम सभी ने एक परिवार के रूप में बहुत लंबे समय से देखा था और पिछले एक साल से मैं व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों और सेना की मदद से इस पर काम कर रही हूं। यहीं उनका जन्म हुआ था, ये उनका पैतृक गांव है, इसलिए एक परिवार के रूप में हमें लगता है कि हमारा सपना आखिरकार सच हो रहा है।”

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति