पीएम मोदी ने दिल्ली की AAP सरकार पर साधा निशाना, अपने ही लोगों पर जुल्म, मेरे दिल में कितना दर्द

नई दिल्ली
देश में 70 साल या इससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को अब 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आयुष्मान योजना को विस्तार देते हुए यू-विन पोर्टल की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए राजधानी के बुजुर्गों से माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा कि वह उनकी मदद नहीं कर पाएंगे क्योंकि दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार ने इस योजना को लागू नहीं किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ की वजह से दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने योजनाओं को लागू नहीं किया है और इस वजह से वह दोनों राज्यों के बुजुर्गों के कष्ट को जानते हुए भी मदद नहीं कर पा रहे हैं। पीएम ने कहा, 'मैं दिल्ली के 70 साल के जितने बुजुर्ग हैं उनसे क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। मैं उनसे क्षमा मांगता हूं कि मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है। मुझे जानकारी तो मिलेगी लेकिन मैं सहायता नहीं कर पाऊंगा। कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल में जो सरकार है वह इस आयुष्मान योजना से नहीं जुड़ रही है।'

पीएम ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने ही राज्य के बीमार लोगों के साथ जुल्म करने की यह प्रवृत्ति मानवता की दृष्टि से किसी भी तराजू पर खरी नहीं उतरती। उन्होंने कहा कि उनके दिल में जो दर्द है उसको वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते। पीएम ने कहा, 'देशवासियों की तो सेवा कर पा रहा हूं लेकिन राजनीतिक स्वार्थ की दीवारें मुझे दिल्ली, पश्चिम बंगाल के बुजुर्गों की सेवा करने से रोक रही हैं। मैं राजनीतिक पहलू से नहीं बोल रहा हूं, भीतर एक दर्द होता है जिस दिल्ली से मैं बोल रहा हूं, दिल्ली के बुजुर्ग मेरी बात सुनते होंगे, मेरे दिल में कितना दर्द होता होगा, मैं शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा।'

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति