केरल की एक अदालत ने नवीन बाबू आत्महत्या मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

कन्नूर
केरल की एक अदालत ने मंगलवार को कन्नूर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नवीन बाबू आत्महत्या मामले में माकपा नेता पीपी दिव्या की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। थालास्सेरी अदालत ने एक आदेश में कहा कि दिव्या की अग्रिम जमानत याचिका ‘अस्वीकार’ की जाती है। नवीन बाबू 15 अक्टूबर को अपने घर में फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। माकपा नेता दिव्या के खिलाफ उनकी तीखी टिप्पणियों के लिए 17 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था और तब से वह फरार हैं।

दिव्या ने 14 अक्टूबर को एक भाषण के दौरान बाबू पर तंज कसते हुए कथित तौर पर भ्रष्टाचार पर कुछ टिप्पणी की थी, जिसके कारण अगले दिन बाबू ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

पेशे से वकील बाबू के भाई ने मंगलवार को अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे खुश हैं कि दिव्या की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि अब अगर वह हाईकोर्ट जाती हैं तो हम उनके खिलाफ हलफनामा दाखिल करेंगे। हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, राजनीतिक लड़ाई नहीं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती थी, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाई। हम केवल मामले में निष्पक्ष सुनवाई चाहते हैं।

बाबू की पत्नी ने दिव्या को अग्रिम जमानत देने से इनकार करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस को उसे गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “मेरे पति की जांच और पोस्टमार्टम हमारे परिवार के सदस्यों के कन्नूर पहुंचने से पहले ही हो चुका था। मैं यह नहीं कह रही कि वह एक साफ-सुथरे अधिकारी थे, सिर्फ इसलिए कि वह मेरे पति हैं, लेकिन हर कोई जानता है कि वह कौन हैं। मैं भी उसी विभाग में एक अधिकारी हूं, इसलिए मुझे पता है कि वह कैसे काम करते थे।”

विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का कार्यालय आरोपियों को बचा रहा है। सतीशन ने कहा, “हर कोई जानता है कि आरोपी को विजयन के कार्यालय द्वारा संरक्षण दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। सरकार और माकपा आरोपियों को बची रही है।”

अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिव्या के वकील ने दलील दी कि जब उन्होंने बाबू के बारे में बात की थी तो उनका कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था। वह सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सामान्य बयान दे रही थीं। अभियोजन पक्ष ने उनकी जमानत याचिका का विरोध किया।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति