अमेरिका के वाशिंगटन और ओरेगन राज्यों में बैलेट ड्रॉप बक्सों में आग लगाने की वजह से सैकड़ों बैलेट नष्ट

सैन फ्रांसिस्को
अमेरिका के वाशिंगटन और ओरेगन राज्यों में बैलेट ड्रॉप बक्सों में आग लगाने की वजह से सैकड़ों बैलेट नष्ट हो गए। बता दें अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ओरेगन के दक्षिण-पूर्व पोर्टलैंड में और वाशिंगटन के पास के वैंकूवर में एक-एक बैलेट बॉक्स में आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि पोर्टलैंड में बैलेट बॉक्स में सुबह-सुबह लगी आग को जल्दी बुझा लिया गया। उन्होंने बताया कि केवल तीन बैलेट बॉक्स को नुकसान पहुंचा। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि वैंकूवर में आग लगने से सैकड़ों मतपत्र जल गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने इस घटना को मतदाताओं को 'वोटिंग से वंचित करने की कोशिश' बताया।

पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पोर्टलैंड में आग लगने की घटना के बाद वहां से निकलते हुए देखे गए एक 'संदिग्ध वाहन' की पहचान कर ली गई है, जिसके वैंकूवर में हुई दो समान घटनाओं से जुड़े होने का अनुमान है।

पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो की सहायक प्रमुख अमांडा मैकमिलन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "हमें इन कृत्यों के पीछे का मकसद नहीं पता है लेकिन हमें पता है कि इस तरह के कृत्य जानबूझकर किए जाते हैं और हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जानबूझकर किए गए ऐसे काम चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।"

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति