आप पार्टी के विधायक और बड़े मुस्लिम चेहरे अब्दुल रहमान ने छोड़ा पद, कहा- विचारों में फासला बढ़ा

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के विधायक और बड़े मुस्लिम चेहरे अब्दुल रहमान ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विचारों में फासला बढ़ने की बात कहकर उन्होंने पार्टी से भी अलग होने का संकेत दे दिया है। रहमान के कदम को विधानसभा चुनाव से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, टिकट कटने की संभावना की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।

अब्दुल रहमान सीलमपुर से विधायक हैं। एक्स हैंडल के जरिए मंगलवार को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को टैग करते हुए लिखा, ‘आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। विचारों में बढ़ते फासले को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उम्मीद है कि पार्टी और समर्थक मेरे इस कदम को समझेंगे।’

अब्दुल रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि वह पार्टी के साथ बने रहेंगे या नहीं। लेकिन जिस तरह उन्होंने विचारों में फासला आने की बात कही है उससे उनके पार्टी से अलगाव के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ओर से उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है। पार्टी नहीं चाहेगी कि विधानसभा चुनाव से पहले रहमान साथ छोड़ें।

2020 में आम आदमी पार्टी ने तब के विधायक हाजी इशराक का टिकट काटकर अब्दुल रहमान को विधानसभा का टिकट दिया था। विधायक बनने से पहले रहमान जाफराबाद से 'आप' के पार्षद रह चुके हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में उनका नाम आ चुका है। रहमान पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति