इजरायल से नए राउंड की जंग शुरू करेगा हिजबुल्ला, चुन लिया नसरल्ला की जगह नया कमांडर

बेरूत
इजरायल के खिलाफ जंग लड़े रहे उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह ने अपने नए सरगना को चुन लिया है। बीते महीने ही उसके सरगना नसरल्लाह को इजरायल ने मार गिराया था और अब उसकी जगह कमांडर नईम कासिम लेगा। लंबे समय से चर्चा थी कि नईम कासिम को नसरल्ला की जगह दी जा सकती है, जिस पर अब मुहर लग गई है। यही नहीं कहा जा रहा है कि वह फिलहाल ईरान में छिपा है। इजरायली हमलों के डर से वह कहीं तेहरान में रह रहा है और वहीं से हिजबुल्लाह को कमांड कर रहा है। नसरल्ला को 27 सितंबर को बेरूत में किए गए इजरायल के एक भीषण हमले में मार गिराया गया था।

हिजबुल्ला ने एक बयान जारी कर कहा कि नईम कासिम को शूरा काउंसिल ने मुखिया चुना है। वह 1991 से ही हिजबुल्ला के डिप्टी चीफ के तौर पर काम कर रहा था। वह लंबे समय तक हिजबुल्ला के प्रवक्ता के तौर पर भी काम कर चुका है। यही नहीं हिजबुल्ला की प्रोपेगेंडा मशीनरी का भी वह संचालन करता रहा है। उसने कई बार विदेशी मीडिया को इंटरव्यू दिए हैं और इजरायल के खिलाफ हिजबुल्ला के एक चेहरे के तौर पर सामने आता रहा है। अब उसे कमान देकर हिजबुल्ला ने फिर से अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाया है।

बता दें कि 27 सितंबर को हिजबुल्ला कमांडर नसरल्ला को मार डाला गया। उसके साथ ही इजरायल ने हिजबुल्ला के एक और कमांडर हाशेम सफीदीन को भी ढेर कर दिया था। उसे भी नसरल्लाह के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब नईम कासिम को यह कमान मिली है। नसरल्ला के मारे जाने के बाद वह नईम कासिम ने तीन बार मीडिया को भी संबोधित किया था। उसने 8 अक्टूबर को दिए अपने एक भाषण में कहा था कि वह सीजफायर का भी समर्थन करता है ताकि लेबनान के लोगों की रक्षा की जा सके। गौरतलब है कि अब भी इजरायल ने गाजा या फिर लेबनान में सीजफायर पर सहमति नहीं जताई है। वह लगातार दोनों देशों पर हमले कर रहा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति