मंत्री सारंग ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के लिये नागरिकों को प्रेरित किया

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्थानीय विक्रेता से मिट्टी के दीपक खरीद कर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

मंत्री सारंग ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के लिये नागरिकों को प्रेरित किया

त्यौहार पर स्थानीय कारीगरों से सामान खरीद कर उन्हें प्रोत्साहित करें- मंत्री सारंग

भोपाल

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर नरेला विधानसभा अंतर्गत छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के समीप स्थानीय कारीगर से दीपक खरीदे और डिजिटल पेमेंट यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान मंत्री सारंग ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के लिये नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज देशवासियों में ‘स्वदेशी’ की भावना जागृत हुई है, वोकल फॉर लोकल से स्थानीय कारीगरों को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों से सामान खरीदने पर देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। “वोकल फॉर लोकल” की भावना त्यौहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह जीवन की सभी आवश्यकताओं के लिए अपनाई जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

मंत्री सारंग ने लाला लाजपत राय कॉलोनी में सड़क निर्माण व सौंदर्यीकरण का किया भूमिपूजन

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत लाला लाजपत राय कॉलोनी के रहवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए सड़क निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया। नागरिकों ने सड़क के नवीनीकरण के लिये मंत्री सारंग के समक्ष अपनी समस्या रखी। जिस पर मंगलवार को मंत्री सारंग ने सड़क का निरीक्षण किया, इसके साथ ही उन्होंने तत्काल सड़क निर्माण कार्य व सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन भी किया। इस सौगात के लिये रहवासियों ने मंत्री सारंग का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को धनतेरस व दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की। सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में नागरिकों की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं। इस सड़क निर्माण कार्य से कॉलोनी के रहवासियों का आवागमन सुगम होगा। इस दौरान भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति