Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, ‘2 करोड़ भेज… वरना मार दूंगा…

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। खबर है कि धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की है। एक दिन पहले ही पुलिस ने NCP यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी और सलमान को धमकी देने वाले शख्स को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया था।

 धमकी देने वाले ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज भेजा है। इसमें 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मुंबई के वर्ली में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, साफ नहीं है कि धमकी किसने दी थी।

करीब दो सप्ताह पहले ही मुंबई के बांद्रा इलाके में हमलावरों ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कहा जा रहा था कि उस दौरान उनके बेटे जीशान भी निशाने पर थे। सिद्दीकी परिवार को सलमान का करीबी माना जाता है।

एक दिन पहले ही नोएडा से युवक गिरफ्तार

निर्मल नगर थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी ने पहले विधायक जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और बाद में उस पर ‘वॉयस कॉल’ किया, जिसमें उसने सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी। यह घटना शुक्रवार को हुई।’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोमवार को मामला दर्ज किया गया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मामले की जांच के लिए मुंबई लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह फोन कॉल जीशान के बांद्रा पूर्व स्थित जनसंपर्क कार्यालय को की गई थी।

इस बीच, नोएडा के थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा और मुंबई पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सेक्टर 92 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की और वहां से तैयब अंसारी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति