पुनेरी पल्टन और बंगाल वारियर्स ने खेला सीजन का तीसरा टाई

हैदराबाद
पुनेरी पल्टन और बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन का तीसरा टाई खेला। फजल अतराचली ने जहां 500वां टैकल प्वाइंट हासिल कर इसे यादगार बनाया। वहीं, दोनों टीमों ने 32-32 के स्कोर पर मामला सैटल करने का फैसला किया। बंगाल के डिफेंस ने पहली रेड पर असलम को लपका तो पल्टन के डिफेंस ने मनिंदर का शिकार कर हिसाब चुकता किया। नितिन ने उन्हें रिवाइव करा लिया। मनिंदर दूसरी रेड पर भी लपके गए। पांच मिनट के बाद पल्टन ने 5-2 की लीड बनाकर बंगाल को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया।

प्रवीण ने मोहित को डबल थाई होल्ड कर स्कोर 4-5 किया। नितेश रिवाइव चुके थे। इस बीच विश्वास ने रनिंग बोनस के साथ स्कोर बराबर कर दिया। रिवाइव होने के बाद असलम डू ओर डाई रेड पर आए लेकिन फजल द्वारा लपक लिए गए। 10 मिनट के खेल के बाद बंगाल ने 7-6 की लीड ले ली थी। पल्टन ने हालांकि ब्रेक के बाद मनिंदर को लपक बराबरी कर ली। बंगाल के लिए अब सुपर टैकल आन था। वह इसका फायदा नहीं उठा सके। उसने बंगाल को आलआउट कर 12-8 की लीड ले ली। इस बीच नितिन ने फजल को रिवाइव करा लिया। आते ही फजल ने मोहित के डैश को इनिशिएट कर ऐतिहासिक 500वां टैकल प्वाइंट हासिल किया।

आलइन के बाद पल्टन ने लगातार चार अंक लेकर फासला 4 का कर लिया। फिर पल्टन ने बंगाल को सुपर टैकल सिचुएशन में डाला। सुशील ने हालांकि दो अंक की रेड के साथ स्कोर 26-29 कर करियर का पहला सुपर-10 पूरा किया। इसी बीच बंगाल ने सुपर टैकल के साथ फासला 2 का किया और फिर विश्वास ने दो अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। 18वें मिनट में आकाश डू ओर डाई रेड पर आए लेकिन वापस नहीं जा सके। अब वारियर्स 1 अंक की लीड पर थे लेकिन गौरव ने सुशील को लपक स्कोर 32-32 कर दिया। यहां से किसी टीम ने जोखिम नहीं लिया और इस तरह यह मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति