राजस्थान-केकड़ी में बाड़े में आग लगने से 2 लाख का चारा जला

केकड़ी.

केकड़ी जिले के ग्राम सांपला में मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पीछे एक बाड़े में आग लगने से 2 लाख रुपए का चारा जल कर राख हो गया। अचानक आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया और ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पड़े। जिसके हाथ, जो बाल्टी, बर्तन आया, उसमें पानी भर-भरकर आग बुझाने के जतन किये गए।

इसी दौरान पता चलते ही गांव के पानी सप्लाई करने वाले टैंकर भी मौके पर पहुंच गए, जिनकी मदद से आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा आग फैलने का खतरा पैदा हो गया था। समीप ही स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में भी आग पहुंचने व फर्नीचर वगैरह जलने से बड़ा नुकसान होने की आशंका बन गई थी। दोपहर का समय होने के कारण ग्रामीणों को आग बुझाने के इंतजाम जुटाने में आसानी रही। दीपावली पर्व की तैयारियों में अपने-अपने घरों की साफ सफाई व सजावट करने में जुटे लोग अचानक आग लगने की इस घटना से अस्त व्यस्त हो गए। ग्रामीणों की सजगता के कारण समय रहते आग बुझा लेने से आग विकराल रूप धारण न कर सकी, जिससे आसपास के मकानों में नुकसान होने से बच गया। आग लगने की चपेट में आये बाड़े के समीप ही अन्य बाड़े व आवासीय मकान बने हुए हैं। आग यदि बेकाबू हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन आग लगते ही उसका पता चल गया और ग्रामीण तुरन्त मौके पर आग बुझाने में जुट गए, फिर भी आग की चपेट में करीब 2 लाख रुपये का चारा जलकर राख हो गया। बाड़े में बहुत मात्रा में चारा मौजूद था, मगर थोड़ी देर में ही आग बुझा ली गई, जिससे आग फैलने से बच गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति