गुना : सब इंस्पेक्टर का जुआ खेलते वीडियो वायरल, लिया गया एक्शन

गुना
 जिले में एक एसआई का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एक तरफ तो पुलिस जुए को क्राइम मानती है और लोगों की धरपकड़ करती है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का खुद ही ताश खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सब इंस्पेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक सब इंस्पेक्टर वर्दी में जुआ खेलते नजर आ रहे है। इस वीडियो में अन्य लोग भी ताश के पत्तों का खेल खेलते दिख रहे हैं। यह मामला पुलिस विभाग के लिए एक गंभीर सवाल खड़ा करता है।

वर्दी में ताश खेलते वीडियो वायरल

पुलिस वाले पर यह काफी बड़ी परेशानी खड़ी करने वाला सवाल है। ड्यूटी के समय इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होना कहां तक सही माना जाता है। वीडियो में सब इंस्पेक्टर स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि जे गेम खेंच से भी अच्छा गेम है, जा से दिमाग विकसित होता है। इसलिए खेलने आता हूं मैं। उनके सामने एक बायरलेस सेट रखा हुआ है। वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जुआ खेलने में व्यस्त हैं। यह तस्वीर न केवल पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करती है बल्कि समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाती है।

ड्यूटी के वक्त जुआ का खेल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि ड्यूटी टाइम में ताश के पत्ते जैसे बदनाम खेल खेलना कितना उचित है? पुलिसकर्मियों का मुख्य कार्य नागरिकों की सुरक्षा करना और कानून का पालन कराना है। ऐसे में इस प्रकार की गतिविधियां उनके पेशेवर आचरण पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।

इस वीडियो के वायरल होने से स्थानीय समुदाय में पुलिस के प्रति विश्वास में कमी आ सकती है। यह घटना न केवल पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन की कमी को दर्शाती है बल्कि यह भी दिखाती है कि किस प्रकार कुछ पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिनसे पूरा पुलिस प्रशासन बदनाम होता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति