राजस्थान-अजमेर की दरगाह से बांग्लादेशी युवक को पकड़ा

अजमेर.

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक करीब एक महीने पहले बॉर्डर पर तार के नीचे से भारत में आया था। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के बाद युवक को अलवर के डिटेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।

दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत थाने पर एक टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि इस दौरान सीआईडी और थाने की टीम को दरगाह क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक के घूमने का इनपुट मिला था। सीआईडी और थाने की टीम मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंचे तो युवक मजदूरी करता हुआ पाया गया। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।जाखड़ ने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से बांग्लादेश के दस्तावेज बरामद हुए। जिससे उसकी पहचान ढांका बांग्लादेश निवासी सैयफुल होसेन सुमोन (20) पुत्र मोहम्मद हसन अली के रूप में हुई। युवक को डिटेन कर थाने पर लाया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया की बांग्लादेशी युवक सैयफुल होसेन सुमोन 1 महीने पहले ही बांग्लादेश से तारों के नीचे से अवैध रूप से भारत में घुसा था। वह यहां दरगाह जियारत करने और मजदूरी के लिए आया था। आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए खानाबदोश के रूप में दरगाह क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी के साथ और कौन शामिल है इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे अलवर के डिटेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। अजमेर के दरगाह इलाके में लगातार पुलिस व सीआईडी के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बांग्लादेशी, रोहिंग्या सहित अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति