छत्तीसगढ़-धमतरी के मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर खंडित कीं मूर्तियां

धमतरी.

धमतरी में एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है। मूर्ति को खंडित कर दिया। वहीं गर्भगृह को गंदा भी किया है। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है। पूरा मामला धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम छिपली का है। यहां गांव वालों ने हनुमान जी का मंदिर बनवाया था। जहां रोज गांव वालों द्वारा आरती पूजन किया जाता था।

आज जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो देखा मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और गंदगी फैलाई है। मंदिर से सौ मीटर दूरी पर मंदिर के अवशेष मिले। जिसके बाद हिन्दू समाज काफी आक्रोशित हो गया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचे, नवयुवकों ने जय श्री राम का नारा लगते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। वहीं चेतावनी दी है कि 7 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं की जाती तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। बहरहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति