बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथियों की संदिग्ध मौत, चार की हालत गंभीर, वन मंत्री ने दिए SIT जांच के आदेश, जहर देकर मारने की आशंका

उमरिया
 जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक दुखद घटना घटी है। मंगलवार को यहां चार हाथियों की मौत हो गई थी। इसके कुछ घंटों बाद तीन अन्य हाथियों ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हाथियों ने कोई जहरीला या नशीला पदार्थ खा लिया होगा, जिससे उनकी मौत हुई।
मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट

घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। बांधवगढ़ के साथ-साथ जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। बीमार हाथियों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

गश्त के दौरान मिली जानकारी

जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर की दोपहर नियमित गश्त के दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अमले को खितौली व पतौर कोर रेंज के सलखनिया बीट के आरएफ 384 व पीएफ 183 ए में कुल 4 जंगली हाथी मृत अवस्था में मिले।

13 में 7 की मौत, 3 बीमार

इस घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की कई टीमों ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग शुरू कर दी। इस दौरान 5 अन्य हाथी अस्वस्थ अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। इस झुंड में कुल 13 हाथी बताए जा रहे हैं, जिनमें से 1 नर और 3 मादा हाथियों समेत 7 की मौत हो चुकी है। 3 हाथी अस्वस्थ हैं और 3 स्वस्थ पाए गए हैं।

पूरे इलाके की हो रही सर्चिंग

सभी संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है। बांधवगढ़ और स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ जबलपुर के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी और वन्यजीव पशु चिकित्सक जंगली हाथियों का हरसंभव इलाज कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम के बाद समझ आएगा कारण

जांच के लिए एसटीएफ जबलपुर और भोपाल की टीम भी बांधवगढ़ पहुँच गई है। पार्क प्रबंधन और वन्यजीव चिकित्सक भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पांच टीमों का किया गठन
वन विभाग ने हाथियों की मौत की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। बुधवार की सुबह भोपाल से फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की एक टीम बांधवगढ़ पहुंची। इस टीम के एक्सपर्ट ने हाथियों की मौत की वजह की पड़ताल शुरू कर दी है। इन टीमाें के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है, जिससे पता लगाया जा सके कि रिजर्व एरिया में किसी ने जानबूझकर हाथियों को जहरीली चीज तो नहीं दी है। इस पूरे इलाके की बारीकी से सर्चिंग शुरू कर दी गई है।

बेहोश होकर अचानक गिरे हाथी 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को जंगल में 13 हाथियों का झुंड घूम रहा है। खितौली और पतौर परिक्षेत्र के सलखनियां में आठ हाथियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी 100 से 200 मीटर के एरिया में बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, जबलपुर, उमरिया और कटनी से आठ से ज्यादा वेटरनरी डॉक्टरों को बुलाया गया। मंगलवार को चार और बुधवार सुबह तीन हाथियों की मौत हो गई। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति