दिल्ली से इंदौर होते हुए मुंबई जाने वाली उड़ान में पाइप बम रखे होने की अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ FIR

 इंदौर

एअर इंडिया की दिल्ली से इंदौर होते हुए मुंबई जाने वाली उड़ान में पाइप बम रखे होने की अफवाह का मामला सामने आया है। यहां फर्जी संदेश सोशल मीडिया पर डालने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एरोड्रम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने एअर इंडिया के एक स्थानीय अधिकारी की शिकायत के हवाले से बताया कि सोशल मीडिया साइट पर एक खाते पर मंगलवार शाम पांच बजकर आठ मिनट पर धमकी भरा संदेश डाला गया कि इस एयरलाइन की उड़ान संख्या एआई 636 में पाइप बम रखा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आई यह उड़ान शाम चार बजकर 38 मिनट पर ही इंदौर से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी थी।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि एअर इंडिया की उड़ान में पाइप बम रखे होने का संदेश हमारी जांच में फर्जी साबित हुआ। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर धमकी भरा संदेश डालने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) (पहचान छिपाकर आपराधिक धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति