बीएमएचआरसी को और बेहतर बनाएंगे, सभी आवश्यक मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी : आलोक शर्मा

 

 भोपाल

'मैं भी भोपाल मेमोरियल अस्पताल का एक सदस्य हूं। यह अस्पताल बीते 25 वर्षों से मरीजों को बहुत अच्छी तरीके से सेवाएं दे रहा है। हम सब मिलकर इस अस्पताल को और बेहतर बनाएंगे। यहां जिन भी मशीनों और उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। मुझे मरीजों की आवश्यकता और बीएमएचआरसी की बेहतरी के लिए जो भी प्रस्ताव प्राप्त होंगे, उन्हें स्वीकृत करूंगा।'  यह कहना है कि भोपाल से लोकसभा सांसद श्री आलोक शर्मा का। वे बीएमएचआरसी में मंगलवार को आयोजित हुए चिकित्सक सम्मान समारोह के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। श्री दौरान श्री आलोक शर्मा के साथ बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग यादव व अस्पताल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 श्री शर्मा ने बीएमएचआरसी में अपनी विजिट के दौरान सर्वप्रथम अस्पताल में भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की याद में बनाए गए स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और स्मारक परिसर पर पौधारोपण किया। उन्होंने धन्वंतरि जयंती के मौके पर ओपीडी परिसर में स्थित भगवान धन्वंतरि की पूजा—अर्चना की। इसके बाद अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने मरीजों से हालचाल भी जाना।  श्री शर्मा अस्पताल द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए। इसके बाद श्री शर्मा पैथोलॉजी विभाग पहुंचे, जहां उन्होंने ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन की जांच में काम आने वाली एचपीएलसी मशीन का लोकार्पण किया। इसके बाद सांसद महोदय ने आॅडिटोरियम में बीएमएचआरसी की राजभाषा पत्रिका संवहन के प्रथम अंक का विमोचन किया। श्री शर्मा के कर कमलों से पर्यावरण, संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा बीएमएचआरसी के चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने श्री आलोक शर्मा का संस्थान में पधारने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीएमचआरसी गैस पीड़ित व अन्य मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बीएमएचआरसी का यह रजत जयंती वर्ष है और इन 25 वर्षों के दौरान अस्पताल में एक करोड़ से ज्यादा मरीजों की विजिट हो चुकी है। संस्थान भारत सरकार के सिकल सेल उन्मूलन और टीबी उन्मूलन मिशन में अपना योगदान दे रहा है।  अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि  मैंने भोपाल गैस त्रासदी अपनी आंखों से देखी है और बहुत भयानक मंजर था वह। मैं बीएमएचआरसी को बधाई देता हूं कि वे विगत 25 वर्षों से गैस पीड़ित एवं अन्य मरीजों की सेवा कर रहे हैं। मैं प्रयासरत हूं कि मैं भोपाल को त्रासदी के शहर की छवि से बाहर लाकर इस शहर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य जीवन के प्रति आश्वस्त कर सकूं।

 एचपीएलसी मशीन का लोकार्पण
श्री आलोक शर्मा ने पैथोलॉजी विभाग में नई एवं अत्याधुनिक एचपीएलसी एचपीएलसी हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया। यह मशीन डायबिटीज के लिए ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन की जांच में काम आती है। इसके अलावा थैलीसीमिया और सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए भी इस मशीन का प्रयोग किया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति