अनुपम खेर ने फिल्म विजय 69 के जरिये अपनी मां दुलारी को दिया ट्रिब्यूट

मुंबई,

 बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म विजय 69 के जरिये अपनी मां दुलारी को ट्रिब्यूट दिया है। नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की विजय 69 का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अपने बहुमुखी अभिनय के लिए प्रसिद्ध अनुपम खेर ने बताया कि उनका नया प्रोजेक्ट विजय 69 उनके लिए बहुत खास है, जो उनकी मां दुलारी को समर्पित है। यह फिल्म एक 69 वर्षीय व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है जो जीवन में असंभव को संभव बनाने की चाह रखता है।

अनुपम खेर ने बताया, विजय 69 मेरी मां दुलारी को मेरा ट्रिब्यूट है। उनके जीवन के प्रति जोश और हर दिन को खुलकर जीने का जुनून मुझे आज भी प्रेरित करता है। आज जो कुछ भी हूं, वह उन्हीं की वजह से हूं। मेरे अंदर का कभी हार न मानने वाला जज़्बा उनकी ही देन है। उन्होंने मुझे सिखाया कि चाहे जो भी हो, कभी पीछे मत हटो।स्क्रिप्ट पढ़ते ही मुझे अपनी माँ का ख्याल आया और मैं इस फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक था। हर दिन सेट पर मैंने उनकी सीख का अनुसरण किया।कभी हार मत मानो, खुद पर भरोसा रखो, और हर परिस्थिति में आगे बढ़ते रहो। यह फिल्म मेरी मां और उनके जैसे तमाम अनदेखे नायकों को समर्पित है, जो रोज अपने संघर्षों से लड़ते हैं। मेरी सबसे बड़ी गुरु वही रही हैं, और मेरी सफलता उन्हीं की देन है। फिल्म विजय 69 का प्रीमियर आठ नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति