अल्बानिया में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के छोरे ने गोल्ड मेडल जीता

गोहाना
अल्बानिया में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जुंआ निवासी चिराग छिकारा ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है, जो इस प्रतियोगिता में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक है। पहले राउंड में जापानी खिलाड़ी को 6-1 से हराने के बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूसी खिलाड़ी पर 12- 2 की बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग छिकारा ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान के एलन ओरलबेक को हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।  फाइनल में चिराग ने किर्गिस्तान के अब्दिमलिक काराचोव को 4- 3 से हराकर हिंदुस्तान की झोली में सोना डाल दिया। इस तरह यह युवा पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के बाद मात्र दूसरा पहलवान है, जिसने U- 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

इन पहलवानों ने बढ़ाया देश का गौरव

    पुरूषों के फ्री स्टाइल में सुजीत कलकल ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.
    विक्की चाहर ने 97 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.
    अभिषेक ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.
    ग्रीको- रोमन वर्ग में विश्वजीत रामचंद्र मोरे भारत के एकमात्र पदक विजेता रहे, जिन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता.
    महिला फ्री- स्टाइल में अंजली ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतकर हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया.

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति