दिल्ली में शूटर्स ने किया ‘प्लान का खुलासा’- लॉरेंस बिश्नोई को खत्म करने की तैयारी में कौशल चौधरी!

नई दिल्ली
बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिल रही धमकियों की वजह से चर्चा में आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर नई जानकारी सामने आई है। गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करना चाहता है और इसके लिए उसने लंबी प्लानिंग की है। दिल्ली में एक शूटआउट के बाद पकड़े गए शूटर्स ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है।

उत्तरी दिल्ली के रानी बाग में 26 अक्टूबर को एक कारोबारी के घर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि घटना का मास्टरमाइंड कौशल चौधरी है। वह वसूली के जरिए पैसा जुटा रहा है और अपने गैंग को मजबूत कर रहा है ताकि अपने 'सबसे बड़े दुश्मन' लॉरेंस बिश्नोई को निपटा सके।

कौशल चौधरी के सहयोगी पवन शौकीन ने अमेरिका में बैठकर शूटर्स को दिल्ली के कारोबारी को धमकी और फायरिंग करने को कहा था। फायरिंग के बाद कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की रकम मांगी गई थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कौशल चौधरी अपने गैंग को मजबूत करने में जुटा हुआ है और उसके टारगेट पर लॉरेंस बिश्नोई है।

दरअसल, बंबीहा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच सांप और नेवले जैसी दुश्मनी है। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी गैंग एक दूसरे को खत्म करना चाहते हैं। कौशल चौधरी जानता है कि यदि उनसे लॉरेंस को खत्म नहीं किया तो वह उसे निपटा देगा। गुजरात के साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने एएनआई को पूछताछ में बताया था कि कौशल चौधरी उसके हिट लिस्ट पर है। लॉरेंस बंबीहा गैंग को अपने लिए चैलेंज मानता है।

थाइलैंड में गिरफ्तारी के बाद कौशल चौधरी को 2019 में भारत लगाया गया था। गुरुग्राम के रहने वाले कौशल चौधरी को अभी भोंडसी जेल में रखा गया है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2022 में कौशल चौधरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेगा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। सिद्दू मूसेवाला ने 'बंबीहा बोले' गाना गाया था।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति