अयोध्या में झांकियों पर बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी की पुष्प वर्षा, मोदी-योगी की जमकर तारीफ

अयोध्या
अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर झांकियां निकाली जा रही हैं। इन झांकियों पर पुष्प वर्षा करते बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी दिखाई दिए। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क के लिए दीपोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा है। वहीं, सीएम योगी और कैबिनेट के कई सहयोगी भी अयोध्या पहुंच गए हैं। कुछ देर में दीपोत्सव का आयोजन शुरू हो जाएगा।

हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत में इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कारण ही आज अयोध्या दिव्य और भव्य नजर आ रही है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी अच्छा कार्य कर रहे हैं। दीपोत्सव का यह आठवां साल है। तमाम अयोध्यावासी दीए जलाएंगे हमे भी अगर दिए मिलेंगे तो हम भी अपने घर में दीये जलाकर खुशियां मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव और दीपावली के अवसर पर अयोध्या एक खूबसूरत सिटी दिख रही है। आज अयोध्या पर पूरी दुनिया की नजरे हैं। अंसारी ने कहा कि दीपोत्सव का यह माहौल और अयोध्या में जो सजावट की गई है उसे देखकर हम ही नहीं पूरी दुनिया के लोग खुश है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ और उसमें भगवान विराजमान हुए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की यह पहली दिवाली और दीपोत्सव है जिसमें दीपोत्सव का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिव्या और खूबसूरत अयोध्या को सजाने और संवारने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा योगदान है। आज अयोध्या में इतनी चौड़ी चौड़ी सड़क बन गई हैं घाटों का सुंदरीकरण किया गया है सड़कों पर लाइट की खूबसूरत व्यवस्था की गई है।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनवाया गया है। दुनिया के लोगों की नजर आज अयोध्या पर है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से हम दुनिया को यही पैगाम देना चाहते हैं कि लोग यहां आए और भगवान राम के दर्शन कर यहां की खूबसूरती को देखें और यहां के लोगों का मेहमान नवाजी देखें।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सभी त्योहार मिलजुल कर मनाए जाते रहे हैं और मनाए जाते रहेंगे क्योंकि सभी धर्म अमन शांति मोहब्बत और आपसी सौहार्द का पैगाम देते हैं। यह दीपावली और दीपोत्सव भी हमें और सभी को आपसी सौहार्द के साथ जीवन गुजारने और भगवान राम के बताए हुए रास्ता पर चलने का संदेश देता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति