पीएंडजी हाईजीन का मुनाफा सितंबर तिमाही में मामूली बढ़कर 212 करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली
 प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) हाईजीन एंड हेल्थकेयर लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 0.57 प्रतिशत बढ़कर 211.90 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 210.69 करोड़ रुपये रहा था।

पीएंडजी हाईजीन एंड हेल्थकेयर (पीजीएचएच) लिमिटेड जुलाई से जून के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

कंपनी की परिचालन आय सितंबर तिमाही में 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,135.16 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,138.35 करोड़ रुपये थी।

पीजीएचएच ने तिमाही आंकड़ों की घोषणा करते हुए कहा, “उद्योग में मात्रा वृद्धि अब भी धीमी है। कंपनी ने महिला देखभाल श्रेणी में वृद्धि देखी और तिमाही में व्यवसाय की संरचनात्मक लाभप्रदता में सुधार करने में प्रगति जारी रखी।”

पीजीएचएच के पोर्टफोलियो में विक्स और व्हिस्पर ब्रांड के साथ स्वास्थ्य सेवा और स्त्री देखभाल के उत्पाद हैं। कंपनी का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 1.3 प्रतिशत घटकर 858.29 करोड़ रुपये रहा है।

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति