टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ने तिरूचनूर ब्रह्मोत्सव की विस्तृत व्यवस्था करने का दिया निर्देश

तिरूपति
तिरूमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने अधिकारियों को यहां के निकट तिरूचनूर में देवी पद्मावती अम्मावरी मंदिर के वार्षिक कार्तिक ब्रह्मोत्सव के लिए आने वाले भक्तों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए विस्तृत व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
यह वार्षिक कार्तिक ब्रह्मोत्सव 28 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि श्री राव ने सोमवार को यहां ब्रह्मोत्सवम व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए तिरुमाला श्रीवारी ब्रह्मोत्सवम की तर्ज पर उत्सव आयोजित करने के लिए समन्वय से काम करने का निर्देश दिया।
कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल, रंगोली, कतार लाइन और बैरिकेडिंग जैसे इंजीनियरिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से वाहन सेवा में प्रदर्शन करने वाले अन्य राज्यों के नृत्य दलों की एक सूची तैयार करने को कहा।
श्री राव ने यह भी आदेश दिया कि बेहतर स्वच्छता प्रदान करने के लिए पर्याप्त अस्थायी और चल शौचालय स्थापित किए जाने चाहिए। साथ ही भक्तों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए एम्बुलेंस और दवाओं के साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तैयार रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि टीटीडी निगरानी और सुरक्षा अधिकारियों को स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करना चाहिए और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति