दिवाली पर पांच खास उपाय से धन की देवी मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

दिवाली का पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह पांच दिवसीय त्योहार देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दिवाली का तैयारियां लोग महीनों पहले से ही शुरू कर देते हैं। इस साल 31 अक्तूबर 2024  को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इस दिन यदि आप कुछ खास उपाय करते हैं, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। आइए जानते हैं दिवाली के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय, जिनको अपनाने से आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन जरूर होगा और घर में सुख-समृद्धि आती है। 

दिवाली पर मां लक्ष्मी को बुलाने के पांच उपाय –

11 कौड़ियों का उपाय: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए। पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मी जी को चढ़ाएं। अगले दिन तीनों चीजें किसी लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में या जहां आप पैसे रखते हैं, वहां रख दें। ऐसा करने से आपको धन लाभ हो सकता है। अशोक वृक्ष का उपाय: दिवाली के दिन अशोक के वृक्ष की जड़ का पूजन करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है। इस उपाय से धन संकट भी दूर होता है। गन्ने का उपाय: नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली के दिन प्रात:काल अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा खिलाएं। ऐसा करने से जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही अनहोनी से भी रक्षा मिलती है।

घड़ा का उपाय: धन लाभ के लिए दिवाली के दिन पानी का नया घड़ा लाएं और उसमें पानी भरकर रसोई में रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत और खुशहाली आती है।  हल्दी और चावल का उपाय: यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आपको लाभ नहीं मिलता, तो धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ऊँ बनाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति