इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं हर्षित राणा, बुमराह को दिया जा सकता है आराम

नई दिल्ली
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच एक नवंबर से मुंबई में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में हर्षित राणा को शामिल किया गया है। वे पहले भी टीम के साथ ट्रेवल कर रहे थे, लेकिन बाद में रणजी ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिए गए थे। हालांकि, अब वे फिर से टीम में शामिल किए गए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि उनको मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है। भारत के पास मुंबई में सम्मान के साथ सीरीज से विदाई लेने का मौका है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मुंबई टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका इसलिए भी मिल सकता है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को अंतिम टेस्ट मैच में आराम दे सकता है। बुमराह लगातार चार टेस्ट मैच खेल चुके हैं और आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाले हैं। ऐसे में वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा को भारत में मौका दे सकता है, क्योंकि उनको ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए भी टीम में चुना गया है।

आईपीएल 2024 में हर्षित राणा ने केकेआर के लिए 13 मैचों में 19 विकेट निकाले थे। इसके अलावा वे घरेलू क्रिकेट में भी दमदार खेल चुके हैं और हाल ही में फाइव विकेट हॉल भी उनको रणजी मैच में मिला। वे तीन व्हाइट बॉल सीरीज में टीम के साथ रहे, लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब माना जा रहा है कि इस युवा तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया जा सकता है। तीसरे टेस्ट मैच में पेसर के तौर पर आकाश दीप की जगह मोहम्मद सिराज खेल सकते हैं। इस तरह सिराज और हर्षित की जोड़ी मुंबई में गेंदबाजी करती नजर आ सकती है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति