एक्शन-ड्रामा में नजर आएंगे अनिल कपूर, शुरू हुई ‘सूबेदार’ की शूटिंग

मुंबई,

 फिल्म जगत के सुपरस्टार अनिल कपूर जल्द ही आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।एक्शन-ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। सुरेश त्रिवेणी ने मनोरंजन जगत को ‘जलसा’ और ‘तुम्हारी सुलु’ जैसी सफल फिल्में दी हैं।

फिल्म निर्माता ने बुधवार को एक पोस्ट साझा कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की है। इसके साथ ही निर्माता ने फिल्म से अनिल कपूर का लुक भी साझा किया है। फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में राधिका अनिल कपूर की बेटी श्यामा की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

अनिल कपूर और राधिका मदान के साथ-साथ और भी कई शानदार कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, फिल्म की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो ‘सूबेदार’ भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी दिखाई गई है। इसमें वह तमाम परिस्थितियों के बीच जीवन जीने की चुनौतियों से जूझता है और अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण संबंधों को संभालता है।

कभी देश के लिए लड़ने वाले एक सैनिक को अब अपने घर और परिवार की रक्षा के लिए अपने भीतर के दुश्मनों से लड़ना होगा। अनिल ने जून 2024 की शुरुआत में ही फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित फिल्म विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित है और सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर द्वारा लिखित है। फिल्म के संवाद को सुरेश त्रिवेणी और सौरभ ने लिखा है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर आएगी।

इस बीच पेशेवर काम की बात करें तो अनिल कपूर हाल ही में स्ट्रीमिंग रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के तीसरे सीजन की मेजबानी करते नजर आए थे। ‘बिग बॉस ओटीटी’ की जीत का ताज सना मकबूल के सिर पर सजा था। अनिल कपूर ने सत्तीराजू लक्ष्मीनारायण द्वारा निर्देशित 1983 की रोमांस-ड्रामा फिल्म ‘वो सात दिन’ से डेब्यू किया था। अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक दृश्य का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा था ‘आज मैंने एक अभिनेता और एक मनोरंजनकर्ता के रूप में 40 साल पूरे कर लिए हैं।‘

 

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति