‘सिटाडेल’ अभिनेत्री सामंथा ने बताया साधारण जिंदगी में है जादू

मुंबई,

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री सामंथा अपनी आगामी सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। अपनी खुशी का इजहार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बिंदास अंदाज में किया है।

तस्वीर के साथ ‘यशोदा’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘हर रोज की साधारण जिंदगी में जादू है।‘ साझा की गई तस्वीर में सामंथा बिना मेकअप किए काले रंग की पोशाक में नजर आ रही हैं। ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का नया ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें वरुण धवन और सामंथा नजर आ रहे हैं। नया ट्रेलर एक्शन, प्रेम और रोमांच से भरा है।

सामंथा और वरुण सीरीज में साथी एजेंट होने के साथ ही एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आए हैं। ‘सिटाडेल: हनी बनी’ सीरीज का निर्देशन राज एंड डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) ने किया है। सीरीज की कहानी को सीता आर मेनन और राज एंड डीके के साथ मिलकर लिखा है। इस सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के साथ केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, काशवी मजूमदार, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार भी अहम रोल में हैं।

‘सिटाडेल: हनी बनी’ हॉलीवुड में बनी सीरीज ‘सिटाडेल’ की कॉपी है। सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने कहा था कि यह सीरीज हाई-टेक गैजेट्स और तकनीक से भरपूर है। उन्होंने कहा कि सीरीज के हर एक कैरेक्टर वास्तव में भरोसेमंद है, जो कि असाधारण परिस्थितियों में रखे गए सामान्य लोग हैं।

अभिनेत्री ने आगे कहा ‘सिटाडेल’ ने मुझे बहुत आकर्षित किया। मेरा यह भी मानना है कि शो को नब्बे के दशक में सेट करना एक शानदार कदम था। सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत सामंथा द्वारा हमलावरों से अपनी बेटी को बचाने की जद्दोजहद के साथ होती है। अभिनेत्री बेटी के कानों में हेडफोन लगाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए एक ट्रंक में छिपाती हैं।

इसके बाद ट्रेलर में पता चलता है कि सामंथा को वरुण ने जासूस बनने की ट्रेनिंग दी थी, जो एक स्टंट आर्टिस्ट है। एक दिन वरुण, सामंथा के घर जाता है। किसी बात पर उनके बीच लड़ाई हो जाती है और इसके बाद सामंथा उसे बताती है कि वह उसकी बेटी का पिता है और उससे मिलवाती है। ‘सिटाडेल : हनी बनी ‘7 नवंबर, 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति