11 नवंबर से शुरू होंगे राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू, 29 अक्टूबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

इंदौर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। 11 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी। 1551 उम्मीदवार को बुलाया गया है। आयोग ने घंटेभर पहले उम्मीदवारों को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

गाइडलाइन के आधार पर उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करना है। उधर, आयोग की वेबसाइट पर 29 अक्टूबर से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने 7 जून को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।

457 पदों के लिए 1599 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें 1286 मुख्य भाग और 313 प्रावधिक भाग में शामिल थे। इन्हें इंटरव्यू के लिए एक जुलाई तक अभ्यर्थियों को दस्तावेज व अभिलेख प्रस्तुत करना थे, लेकिन 48 अभ्यर्थियों ने समय पर दस्तावेज जमा नहीं किए, जिसमें 27 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू के लिए आवेदन नहीं किया था।

21 उम्मीदवारों की दावेदारी की निरस्त
21 उम्मीदवारों ने समयावधि निकलने के बाद दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। इसके चलते आयोग ने इनकी दावेदारी निरस्त कर दी। आयोग के मुताबिक 11 नवंबर से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होना है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति