पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग में दूसरी बार दो नवम्बर से नौ नवम्बर तक होगी आयोजित, पायलटों की होगी सुरक्षा

धर्मशाला
पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग में दूसरी बार दो नवम्बर से नौ नवम्बर तक आयोजित होने वाले पैराग्लाइडिंग विश्व कप के दौरान साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सुरक्षा के मद्देनजर 9 टीमों सहित एक हेलिकॉप्टर आयोजन स्थल में तैनात रहेगा। इसके साथ ही तिब्बती समुदाय के लोगों का भी आयोजन के दौरान सहयोग लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार आयोजन को लेकर तैयारियों का दौर तेजी से चल रहा है।

विश्व कप में भाग लेने को लेकर अब तक 25 देशों के 80 पायलटों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। जबकि स्लॉट बुक करवाने को लेकर अभी भी ऑनलाइन मेल आ रही हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान यहां आने वाले पायलटों और पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति से रूबरू करवाने को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन को लेकर मंथन किया जा रहा है। साथ ही इस बार सेना जवानों की ओर से आयोजन के दौरान डेयर डेविलज शो का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले भी बीड़-बिलिंग साइट पर साल 2015 में पैराग्लाइडिंग विश्व कप का आयोजन किया जा चुका है।

टेक ऑफ प्वाइंट ग्रीन मैट से होगा कवर
विभाग जल्द ही बिलिंग के टेक ऑफ पॉइंट को ग्रीन मैट से कवर करेगा। मैट को बिछाने के साथ साथ टेक ऑफ पॉइंट के साथ लगते एरिया को सुंदर बनाया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में नई मंजिल नई राहें योजना के तहत 28 लाख की मैट टेक ऑफ पॉइंट पर बिछाई गई थी, लेकिन उचित रख रखाव न होने के कारण इस मैट की हालत खस्ता है।

पर्यटन अधिकारी जिला कांगड़ा विनय धीमान ने बताया कि बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग विश्व कप आयोजन को लेकर तैयारियों का दौर जोरों पर है। आयोजन के दौरान पायलटों के साथ होने वाले हादसों की संभावना को लेकर उनकी सुरक्षा के नजरिए से नौ टीमों का गठन किया गया हे। इसके अलावा एक हैलिकॉप्टर भी आयोजन स्थल पर तैनात रहेगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति