एसीसी को दूसरी तिमाही में 200 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नई दिल्ली
सीमेंट उत्पादक कंपनी एसीसी लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 199.7 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

एसीसी लिमिटेड ने  शेयर बाजार को जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 387.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आलोच्य तिमाही में एसीसी का परिचालन राजस्व 4,613.52 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,434.73 करोड़ रुपये था। यह उसका पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक राजस्व है।

पिछली तिमाही में कंपनी का कुल व्यय 4,452.73 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,127.11 करोड़ रुपये था।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही और पहली छमाही के परिणामों की पिछले वर्ष की समान अवधि के साथ तुलना नहीं की जा सकती है। दरअसल इनमें एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (एसीसीपीएल) के एकीकृत वित्तीय परिणाम भी शामिल हैं जिसका नियंत्रण एसीसी लिमिटेड ने आठ जनवरी, 2024 को अपने हाथ में ले लिया था।

एसीसी के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कपूर ने कहा, ‘‘हमारी वृद्धि सभी बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट उत्पादों की मजबूत मांग से प्रेरित है। हमारे वित्तीय परिणाम उच्च मात्रा, लागत अनुकूलन और बढ़ती दक्षता से प्रेरित होकर हमारी वृद्धि रणनीति को रफ्तार देने का काम करते हैं।’’

कंपनी ने कहा कि सरकार का बुनियादी ढांचे के विकास पर निरंतर ध्यान सीमेंट क्षेत्र की मांग को गति देने का काम करता रहेगा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग में चार-पांच प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद जताई है।

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति