लाइट्स लगाई थी दिवाली पर सजावट को, दिल्ली में करंट से मासूम की मौत; मकान मालिक पर केस

नई दिल्ली.
दिल्ली में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके कारण एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। भलस्वा इलाके में दिवाली के लिए लगाई गई लाइट्स के संपर्क में आने से पांच साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित सागर तीन बच्चों में सबसे छोटा था। वह अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ राधा विहार, मुकुंदपुर में रहता था। घटना मंगलवार को घटित हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस नेबताया कि बच्चे की मां ने दावा किया कि उनके घर के मकान मालिक ने छत के चारों ओर सजावटी लाइटें लगाई थीं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शाम करीब 7 बजे, मां ने बच्चे के पिता संतोष को बताया कि लाइट्स की वजह से सागर को करंट लग गया है। शुरुआत में, बच्चे को मुकुंदपुर के वेंकटेश मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया।'

बाद में, बच्चे को मुखर्जी नगर के न्यू लाइफ अस्पताल और फिर प्रशांत विहार के दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'रात करीब 10.30 बजे, बच्चे को शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।' पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ भलस्वा डेयरी थाने में बीएनएस की धारा 287 (लापरवाह आचरण) और 106 (1) (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह का मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भी सामने आया। जहां करंट लगने से दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुंगेली जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट भोजराम पटेल ने बताया कि जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथरिया गांव के करीब करंट की चपेट में आने से प्रियांशु यादव (15), अर्जुन यादव (15) और राम साहू (20) की मृत्यु हो गई तथा शिवा पांडे (20) घायल हो गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति